सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी सफलता,48 घंटे के भीतर चोरी के 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की नकदी और ट्रक बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस को अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर पुलिस को अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय एसओजी/सर्विलांस और थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की एक बड़ी वारदात में शामिल तीन वांछित अभियुक्तों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की 04/05.10.2025 की रात में कन्हैया ट्रेडर्स की दुकान, कस्बा बर्डपुर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांसपोर्टर से बात करके और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक डीसीएम गाड़ी से कबाड़ का माल लादकर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मोहाना पर दिनांक 08.10.2025 को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर घटना के त्वरित निस्तारण के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

 

मोहाना पुल के पास से गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

आज मोहाना पुल से 50 मीटर पहले से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों और बरामद माल का विवरण,सनोज मिश्रा पुत्र जीवन लाल उर्फ किशोर (निवासी बेहड़ी, थाना हुजुरपुर, जनपद बहराइच),प्रमोद मिश्रा पुत्र जीवन लाल उर्फ किशोर (निवासी बेहड़ी, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच) राहुल मिश्रा पुत्र पप्पू मिश्रा (निवासी गायघाट, थाना डीह जालन, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार)।

बरामद माल

एक अदद ट्रक डीसीएम (बिना नंबर प्लेट)।

चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹2,00,120/- रुपये नकद।

04 अदद नंबर प्लेट (जिनमें दो पर HR45D6760 और दो पर HR45D6067 नंबर अंकित है)।

इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित उपाध्याय, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी दिनेशचन्द मिश्रा, चौकी प्रभारी विरेन्द्र यादव और एसओजी, सर्विलांस तथा मोहाना थाने के कई जाबांज पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.