सिद्धार्थनगर में चोरों का आतंक,डुमरियागंज में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्लौर गाँव में बीती शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्लौर गाँव में बीती शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों ने गांव निवासी असगर जमील के घर को निशाना बनाया और लगभग लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

सो रहे थे परिजन, चोरों ने तोड़े ताले

असगर जमील ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद चोरों ने आंगन में लगे लोहे के शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद मुख्य कमरे की अलमारी और लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के दूसरे कमरे में सो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें चोरी का पता सुबह चला।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डुमरियागंज और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाए। साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और लगभग हर हफ्ते किसी न किसी गांव में वारदात हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गश्त सही से होती, तो ये घटनाएं रोकी जा सकती थीं।

 

Voice Of News 24