पराली जलाने पर सीएम योगी सख्त, ‘शून्य घटनाओं’ का लक्ष्य तय

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस सीजन में पराली जलाने की ‘शून्य घटनाओं’ का लक्ष्य तय किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

सेटेलाइट से निगरानी और जागरूकता पर ज़ोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की घटनाओं की सख्त निगरानी की जाए।

सभी जिलों के अधिकारी अन्नदाता किसानों को जागरूक करें, ताकि वे पराली न जलाएं और इसके उचित निस्तारण के वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं।

सीएम योगी का यह निर्देश पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने और किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24