‘जेपीएनआईसी पर पुलिस की तैनाती सम्मान में बाधा’: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर सरकार पर हमला बोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि

“स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ये बाधा बनते हैं।”

उनका इशारा था कि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण जैसे सम्मानजनक कार्य करने में रुकावट पैदा होती है।

 

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि ऐसे संगी-साथियों का काम पहले अंग्रेजों के लिए मुख़बिरी करना था और अब भी वे मुख़बिरी का ही काम करते हैं।

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि, “ये लोग माल्यार्पण तक नहीं करने देते हैं, ये स्वतंत्रता सेनानियों का मान-आदर क्या करेंगे।” यह पोस्ट स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और विपक्षी नेताओं पर सरकारी निगरानी के मुद्दे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.