चंदौली: ग्राम प्रधान के खिलाफ युवक ने किया प्रदर्शन, अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

चंदौली

चंदौली जनपद के चहनियां क्षेत्र के इटवां गाँव में एक अजब गजब मामला सामने आया ग्राम प्रधान के खिलाफ एक युवक ने विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चंदौली जनपद के चहनियां क्षेत्र के इटवां गाँव में एक अजब गजब मामला सामने आया ग्राम प्रधान के खिलाफ एक युवक ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे गाँव में हड़कंप मच गया। युवक ने ग्राम प्रधान पर अपने रिश्तेदारों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

 

नाराजगी में आए युवक ने अपने हाथ में तख्ती लेकर पूरे गाँव में घूमकर प्रदर्शन किया और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से उसे और उसके परिवार को काफी ठेस पहुँची है।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान या स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Voice Of News 24