बिहार विधानसभा चुनाव: पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, बोले- ‘पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ’

ब्यूरो रिपोर्ट

भोजपुरी के मशहूर गायक और सुपरस्टार पवन सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भोजपुरी के मशहूर गायक और सुपरस्टार पवन सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका चुनाव लड़ने का कोई मकसद नहीं है और वह केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सच्चा सिपाही बने रहना चाहते हैं।

पवन सिंह ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट के जरिए किया, जिससे उनके चुनाव लड़ने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है।

Image

चुनाव न लड़ने का कारण

अपने पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा
“मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैंने बीजेपी में शामिल होने का मकसद चुनाव लड़ना नहीं था और नाहीं मुझे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना है।”

पवन सिंह के इस बयान से साफ है कि उनका फोकस फिलहाल चुनावी राजनीति से दूर रहकर पार्टी के लिए काम करने पर है।

 

 

Voice Of News 24