हापुड़
हापुड़ जनपद में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी मेला’ का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया।

हापुड़ जनपद में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी मेला’ का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। गढ़ रोड स्थित अटल गौरव पार्क में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
‘वोकल फॉर लोकल’ को मिला बढ़ावा
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाना देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने लोगों से ‘आइए, स्वदेशी अपनाएं – देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें’ का आह्वान किया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे मेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं।
मेले में 30 स्टॉल और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन
सांसद कंवर सिंह तंवर ने इस आयोजन को जिले के विकास के लिए एक आवश्यक पहल बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया कि मेले में 30 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित वस्त्र, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, जैविक उत्पाद और स्थानीय खाद्य सामग्री मुख्य आकर्षण हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की है।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना बताया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सिद्धार्थनगर :जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देशhttps://t.co/UrqQyRJ7zE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2025





















