हापुड़ में टेम्पो के भीतर मिला विशालकाय अजगर: वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

हापुड़

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित कस्बा बाबूगढ़ में एक टेम्पो स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़े टेम्पो के भीतर एक विशालकाय अजगर घुस गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित कस्बा बाबूगढ़ में एक टेम्पो स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़े टेम्पो के भीतर एक विशालकाय अजगर घुस गया।

घटना: टेम्पो चालक रविन्द्र कुमार ने जब अपने टेम्पो में अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना और रेस्क्यू: लोगों ने तुरंत डायल 112 और वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे।

सफलता: कर्मचारी रवि कुमार ने बिना किसी नुकसान के अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर एक सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद ही टेम्पो स्टैंड और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

Voice Of News24