मेरठ: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान नहीं रखेगी करवा चौथ का व्रत, करेगी अहोई अष्टमी की पूजा ?

मेरठ

मेरठ जनपद का चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी और वर्तमान में मेरठ जेल में बंद मुस्कान ने इस बार अपने बॉयफ्रेंड साहिल के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखने का फैसला किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद का चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी और वर्तमान में मेरठ जेल में बंद मुस्कान ने इस बार अपने बॉयफ्रेंड साहिल के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखने का फैसला किया है। मुस्कान ने जेल प्रशासन से करवा चौथ की पूजा सामग्री लेने से इनकार कर दिया है।

करीब 7 महीने की गर्भवती मुस्कान ने जेल प्रशासन को बताया कि अब वह अपने होने वाले बच्चे का ध्यान रखना चाहती है। उसने कहा, “मैं अब अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रखना चाहती हूं। उसके लिए मैं अहोई अष्टमी का व्रत रखूंगी।” उसने अहोई अष्टमी की पूजा के लिए सामग्री जेल प्रशासन से ले ली है।

इससे पहले डॉक्टरों की सलाह पर मुस्कान ने नवरात्र के दौरान सिर्फ पहला और अष्टमी का व्रत ही रखा था।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.