केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट,Zoho Mail को श्रीधर वेंबु ने बनाया

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी आधिकारिक ईमेल सेवा Gmail से हटाकर स्वदेशी प्लेटफॉर्म Zoho Mail पर स्थानांतरित कर ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी आधिकारिक ईमेल सेवा Gmail से हटाकर स्वदेशी प्लेटफॉर्म Zoho Mail पर स्थानांतरित कर ली है।

Image

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने Zoho Mail पर अपनी नई ईमेल आईडी बना ली है और अब सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे नए ईमेल एड्रेस पर ही मेल भेजें।

यह कदम डिजिटल संप्रभुता और स्वदेशी तकनीकी प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24