बलरामपुर पुलिस का खुलासा: ‘ब्लाइंड मर्डर’ के दो अभियुक्त गिरफ्तार, मामूली विवाद में हुई थी डॉक्टर की हत्या

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए, हत्या में शामिल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल (चाकू और डंडा) भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की राम भरत वर्मा ने 6 अक्टूबर को थाना सादुल्लानगर में सूचना दी थी कि उनके बड़े भाई कर्ताराम वर्मा (जो प्राइवेट चिकित्सक का काम करते थे) 5 अक्टूबर की शाम करीब 5:00 बजे पशु के इलाज के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह उनका शव मद्दौ भट्ठा जंगल में मिला, जिस पर चोट के निशान थे। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 112/25 पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम का जल्द एक्शन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गईं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सादुल्लानगर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया गया राजू उर्फ हुकुम अली (पुत्र रिक्खीराम उर्फ सहमुल्ला),सूरज कुमार (पुत्र राजकुमार उर्फ गोपाली), दोनों निवासी मद्दौ चौरा,सादुल्लानगर, बलरामपुर के निवासी है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक कर्ता राम वर्मा उनके गांव में जानवर के इलाज के लिए आए थे। अभियुक्त उनकी खड़ी मोटरसाइकिल पर टेक लगाकर बैठे थे। जब कर्ता राम वापस आए, तो मोटरसाइकिल पर बैठने को लेकर उन्होंने दोनों अभियुक्तों को भड़क कर खूब बेइज्जत कर दिया।

इसी बात से गुस्सा होकर दोनों ने योजना बनाई और रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर कर्ता राम की मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके उन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों ने कर्ता राम की चाकू और डंडे से मारकर हत्या कर दी और शव को मद्दौ भट्ठा जंगल में छिपाकर भाग गए।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.