मऊ
मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चौथिमिल के पास हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घोसी से कमलापुर सिपाह की ओर जा रहे संतोष पुत्र उदयभान की बाइक की टक्कर, घोसी से रामपुर की ओर जा रहे दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर असमीत, धर्मेंद्र और राहुल सवार थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों सवार सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
जिला अस्पताल रेफर
मौके पर पहुंची घोसी पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घोसी पहुंचाया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना का कारण दोनों बाइकों की तेज रफ्तार थी। घोसी पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस ने पीड़ितों को वापस दिलाए 34,827 रुपयेhttps://t.co/OELN0WDNBY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2025























