बलरामपुर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन: राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को बलरामपुर के तुलसीपुर में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को बलरामपुर के तुलसीपुर में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

अनुशासित कदमताल
यह पथ संचलन बुद्धा मैरिज लॉन से शुरू हुआ और पुरानी बाजार, जरवा रोड, लाल चौराहा होते हुए वापस बुद्धा मैरिज लॉन पर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का अनुशासित कदमताल और एकता देखने लायक थी।

नागरिकों ने किया स्वागत
संचलन के मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया और उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

हिंदुत्व को बताया आधार
पथ संचलन से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने संघ के विचार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने हिंदुत्व को संघ के कार्य का आधार बताया।

यह आयोजन संघ के अनुशासन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संकल्प की एक प्रभावी प्रस्तुति के रूप में देखा गया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.