महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते विवादों में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते विवादों में आ गया है। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर गलत इलाज और घोर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। न्याय की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मृत महिला के शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रमुख मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर और मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
महराजगंज: मेघौली कला प्राथमिक विद्यालय में ‘मौत का कुआं’ बने खुले शौचालय, सफाई व्यवस्था नदारदhttps://t.co/n7VjYsV4GC@DmMaharajganj @CdoMaharajganj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2025





















