अयोध्या में दस्तक दे रहा एक और ऐतिहासिक अवसर, इस दिपावली पर अयोध्या में स्थापित होगा नया कीर्तिमान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा नया रिकॉर्ड

अयोध्या

दिपावली के अवसर पर रामनगरी में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारियां अब तेज़ हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

दिपावली के अवसर पर रामनगरी में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारियां अब तेज़ हो गई है।

20 अक्टूबर का दिन केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है।
वर्ष 2025 का दिपावली एक विशेष ऐतिहासिक दृश्यों को समेटे हुए अयोध्या नगरी के एतिहासिक स्थल से नए कीर्तिमान की नई कहानी रचने वाला है।
दीपोत्सव 2025 की तैयारियां ऐसी की जा रही है कि दुनिया के आंखें खुली की खुली रह जायेंगी।

रामनगरी को इस दीपावली पर नया रूप देने के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए पर्यटन विभाग में विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार, इस बड़े पैमाने पर हो रही तैयारियों का 18 अक्टूबर को माॅक ड्रिल के जरिए जायज़ा लिया जायेगा, जिससे कमियों को पुनः सुधारा जा सकें।

झांकियों में झलकेगा सरकारी अभियान फिर बनेगा नया कीर्तिमान

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत सरकार के अभियान में शामिल विशेष रूप से ‘मिशन शक्ति’ और ‘स्वच्छ भारत’ की थीम पर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी, जिससे उन अभियानों को और भी गति मिल सकेगी।

दीपोत्सव के लिए तैयारियों की बात करें तो सरयू तट के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीपों को जलकार रामनगरी को जगमगाने की तैयारी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो गई है।

यह रिकॉर्ड न केवल भारतीय परंपराओं के विकास और बड़े पैमाने पर ले जाने का बड़ा कदम है बल्कि दुनिया में रामनगरी के महत्ता की अलख जगाने के साथ-साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा,जो एक नया अध्याय को समेटे हुए होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.