गाज़ियाबाद: शराब की दुकान के बाहर मोबाइल गुम होने पर विवाद, सेल्समैन ने पत्थर से पीटकर की व्यक्ति की हत्या

गाज़ियाबाद

गाज़ियाबाद जनपद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हुई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाज़ियाबाद जनपद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ मोबाइल गुम होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सेल्समैन ने दूसरे व्यक्ति की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विवाद और हत्या

यह घटना शराब की दुकान के बाहर हुई। आरोपी रामशंकर (35), जो शराब की दुकान पर सेल्समैन था, और चंद्रपाल उर्फ बनवारी (40) के बीच मोबाइल गुम होने को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि रामशंकर ने चंद्रपाल उर्फ बनवारी को पत्थर से बेरहमी से पीटा, जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक और आरोपी की पहचान

मृतक: चंद्रपाल उर्फ बनवारी (40), जो नूरनगर में अपने परिवार के साथ रहता था और अविवाहित था। वह मूल रूप से थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर का निवासी था।

आरोपी: रामशंकर (35) पुत्र राधेश्याम, जो कानपुर जिले का निवासी है और नूरनगर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था।

पुलिस कार्रवाई

नंदग्राम एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice of News 24