महराजगंज: मेघौली कला प्राथमिक विद्यालय में ‘मौत का कुआं’ बने खुले शौचालय, सफाई व्यवस्था नदारद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा मेघौली कला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय की दयनीय स्थिति ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा मेघौली कला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय की दयनीय स्थिति ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मौजूद सुलभ शौचालय और खासकर विकलांग शौचालय की दशा देखकर लगता है कि स्वच्छता और सुरक्षा से यहाँ दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।


खुले टैंक बने ‘मौत का कुआं’

परिसर में सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति विकलांग शौचालय के पास मौजूद दो शौचालय की टंकियों की है। ये टंकियाँ खुली हालत में मौजूद हैं और बरसात के कारण उनमें पानी भरा हुआ है। यह स्थिति इतनी खतरनाक है कि कोई बच्चा तो क्या, कोई वयस्क व्यक्ति भी गलती से गिर जाए तो उसकी जान जा सकती है। स्थानीय लोग इसे ‘मौत का कुआं’ बता रहे हैं।

बदहाल दीवारें और झाड़-झंखाड़

इसके अलावा, शौचालय परिसर में चारों ओर भीषण रूप से झाड़-झंखाड़ का ढेर लगा हुआ है, जो गंदगी और असुरक्षा को दर्शाता है। विकलांग शौचालय की दीवारें भी फटी हुई हैं। उन पर थोड़ा जोर से धक्का देने पर वे भरभरा कर गिर सकती हैं।

विद्यालय परिसर में इस प्रकार की घोर लापरवाही और जर्जर व्यवस्था के लिए जवाबदेह कौन है? प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इस स्थिति पर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.