बलरामपुर समाधान दिवस: एडीएम ने सुनी शिकायतें, जल्द और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में शनिवार को तहसील सदर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में शनिवार को तहसील सदर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ज्योती राय, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाने का निर्देश

अपर जिलाधिकारी ज्योती राय ने राजस्व और पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर जाया जाए (स्थलीय निरीक्षण) और समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को तुरंत प्रेषित करें, ताकि समय से उचित निस्तारण हो सके।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.