सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद समाजवादी पार्टी (सपा) का 33वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद समाजवादी पार्टी (सपा) का 33वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिले में पार्टी को और विशेष रूप से ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की जानकारी और रिपोर्ट ली गई, जिसका अध्ययन कर आगे की रणनीति तय की गई। इस दौरान डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, चौधरी अमरसिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, मोनू दुबे, विभा शुक्ला, प्रदीप पथरकट्ट सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष ने लगाया लोकतांत्रिक हत्या का आरोप
स्थापना दिवस के बाद, जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने एक खास बातचीत में कई गंभीर मुद्दे उठाए:
बरेली मामले पर आक्रोश: उन्होंने कहा कि बरेली में उत्तर प्रदेश के मुखिया के निर्देश पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, जो लोकतांत्रिक हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए बरेली जा रहे सभी प्रदेश स्तरीय सपा नेताओं को ‘हाउस अरेस्ट’ करके अपनी विफलता का प्रमाण दिया है।
विवादित बयान पर चेतावनी: जिलाध्यक्ष ने जनपद में डुमरियागंज के भनवापुर ब्लॉक प्रतिनिधि लवकुश ओझा द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ओझा ने अल्पसंख्यकों को मूली गाजर की तरह काटने का बयान देकर जनपद की शांति भंग करने और सिद्धार्थनगर को भी बरेली जैसा बनाने की कोशिश की है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में होगा धरना
लालजी यादव ने चेतावनी दी कि इस बयान के विरोध में आगामी सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा। उनकी मांग है कि भाजपा के इस ‘सिरफिरे नेता’ के विवादित बयान पर विराम लगाया जाए, अन्यथा सपा बड़े स्तर पर धरना देने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान स्थापना दिवस के अवसर पर बेचई यादव, राम मिलन भारती, उग्रसेन परताप सिंह, सोनू यादव, अनूप यादव, लवकुश सैनी, कमरुज्जमा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: जोगिया-बांसी मार्ग पर भीषण हादसा, पिकअप के टक्कर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप घायलhttps://t.co/VtMbihYpQ5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2025























