महराजगंज:सिसवा बाज़ार के सोनबरसा में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

महराजगंज

महराजगंज जपद के सिसवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनबरसा (बेलवा घाट) में आज एक भव्य और ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जपद के सिसवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनबरसा (बेलवा घाट) में आज एक भव्य और ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और क्षेत्र के युवाओं में उत्साह जगाना था।

ग्राम प्रधान ने किया आयोजन का नेतृत्व

इस सफल आयोजन की अगुवाई ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुन्नू निषाद (प्र. बरियारपुर, सिसवा) ने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया, जिसके साथ ही उन्होंने खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया।

दंगल में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया और अपनी शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। उनके दाँव-पेंच देखकर दर्शकों की भारी भीड़ तालियों और जयकारों से गूंज उठी। आयोजन स्थल पर ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए खेल प्रेमियों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया था।

ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी ने इस पहल पर कहा, “हमारा उद्देश्य है कि पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित किया जाए और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जाए।”

कार्यक्रम के अंत में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

 

Voice Of News 24