दाख़िल-खारिज की फाइलों में अनियमितताएं: DM ने तहसीलदार कोर्ट का किया औचक निरीक्षण, पेशकार को फटकार

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के जिलाधिकारी (DM) शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ तहसील सदर स्थित तहसीलदार सदर के न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रतापगढ़ जनपद के जिलाधिकारी (DM) शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ तहसील सदर स्थित तहसीलदार सदर के न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दाख़िल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित लंबित फाइलों की गहन जाँच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण में मिलीं ये खामियां
डीएम के निरीक्षण में कामकाज में ढिलाई और नियमों की अनदेखी के कई मामले उजागर हुए:

प्रार्थना पत्र गायब: कई लंबित फाइलों में प्रार्थना पत्र ही संलग्न नहीं थे।

लंबित आदेश: कुछ मामलों में लेखपाल के बयान दर्ज किए जा चुके थे, इसके बावजूद आदेश महीनों से लंबित थे।

अपूर्ण पत्रावलियाँ: कुछ पत्रावलियों में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले लेखपाल के हस्ताक्षर भी मौजूद नहीं थे।

इन अनियमितताओं को देखकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मौके पर ही संबंधित पेशकार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित पत्रावलियों का निस्तारण तत्काल किया जाए और भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.