महराजगंज:एसएसबी 22वीं वाहिनी में माँ कालरात्रि की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

महराजगंज

शारदीय नवरात्रि उत्सव के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज में सप्तमी तिथि पर माँ कालरात्रि की पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शारदीय नवरात्रि उत्सव के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज में सप्तमी तिथि पर माँ कालरात्रि की पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर, कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने पूरे विधि-विधान के साथ माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल व्याप्त रहा। पूजन कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ कार्मिक, संदीक्षा सदस्य एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माँ भगवती के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

संध्या के समय एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संदीक्षा सदस्यों ने डांडिया प्रस्तुत किया, बच्चों ने डांडिया एवं भगवती वंदना से समां बांधा, और कार्मिकों ने भांगड़ा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सवमय वातावरण छाया रहा और सभी उपस्थित लोग श्रद्धा एवं आनंद से सराबोर दिखाई दिए।

इस पावन अवसर पर, माँ कालरात्रि से समस्त बल परिवार एवं समाज के कल्याण, शक्ति, साहस एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.