महराजगंज
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने पर सारिका सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने पर, थाना श्यामदेउरवां के मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
आज, 30 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह की उत्कृष्ट कार्य एवं दक्षता को देखते हुए उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इन कार्यों के लिए मिला सम्मान
महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह ने थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा जागरूकता, महिला उत्पीड़न की रोकथाम और समयबद्ध विवेचनाओं के निस्तारण में सराहनीय कार्य किया।
उन्होंने गाँव और स्कूलों में चौपाल व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने अपहृता (अपहृत महिलाओं) की बरामदगी, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था ड्यूटी में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेश की कानपुर-सीसामऊ विधानसभा सीट से #पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक #इरफान सोलंकी को मंगलवार शाम करीब 6 बजे #महराजगंज जिला कारागार से रिहा कर दिया गया, देखिए संवाददाता अरुण पटेल की खास खबर #महराजगंज #समाजवादी #इरफान pic.twitter.com/poewvNIe1Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2025





















