महराजगंज:मिशन शक्ति ठूठीबारी पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, ‘एनीमिया मुक्त महराजगंज’ की दी जानकारी

महराजगंज

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-05 के तहत आज ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-05 के तहत आज ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा की अगुवाई में यह कार्यक्रम कोतवाली क्षेत्र के शंभू पांडेय इंटर कॉलेज, गड़ौरा में आयोजित हुआ।

सुरक्षा और हेल्पलाइन पर जानकारी

पुलिस ने छात्राओं को किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, उन्हें डायल 112 और डायल 1090 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और विभिन्न महिलापरक सरकारी योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया।

छात्राओं को #महिला_सुरक्षा_महिला_सम्मान_एवं_महिला_स्वावलंबन की नीति के बारे में बताते हुए आश्वस्त किया गया कि सरकार और जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ है। पुलिस ने दोहराया कि महिला अपराधों को लेकर “शून्य सहिष्णुता की नीति” का सख्ती से पालन किया जाएगा।

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

इस दौरान छात्राओं को आज 30 सितंबर 2025 को जनपद के समस्त विद्यालयों, पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले #स्वस्थ_नारी_सशक्त_परिवार अभियान के तहत “एनीमिया मुक्त महराजगंज” कार्यक्रम के विषय में भी अवगत कराया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रणव ओझा, महिला आरक्षी अंकिता यादव और विनीता यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.