34 महीने बाद जेल से रिहा हुए इरफान सोलंकी, भावुक पल में पत्नी-बेटों को लगाया गले

महराजगंज

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आज मंगलवार को 34 महीने जेल में रहने के बाद रिहा हो गए।

 

महराजगंज जेल से बाहर आते ही उनके लिए एक भावुक पल था। इरफान सोलंकी ने बाहर इंतजार कर रहीं अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी और दोनों बेटों को गले लगा लिया। इस अवसर पर उनकी सास खुर्शिदा बेगम भी मौजूद थीं।

बता दें कि कागजी कार्रवाई में हुई चूक के कारण उनकी रिहाई एक दिन के लिए टल गई थी, लेकिन आज सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वह जेल से बाहर आ गए।

रिहाई के वीडियो देखिए

 

 

 

Voice of News 24