महराजगंज : विभिन्न क्षेत्रों में समाज को नई दिशा देने वाली महिलाओं के जज्बे को डीएम और एसपी किया सलाम,’मिशन शक्ति’ के तहत किया सम्मानित

महराजगंज

नारी शक्ति और समाज में महिलाओं की सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए महराजगंज में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने पुलिस लाइन में ‘मिशन शक्ति’ के महत्व को बताते हुए उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया, जो समाज के लिए कुछ बेहतर और उत्कृष्ट क़दम को आगे बढ़ा रहीं हैं।
इस दौरान पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने महराजगंज जिले भर में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के उत्थान और नई सोच एवं नई आशा के साथ समाज को एक नई दिशा में ले जाने के लिए प्रयासरत हैं या अभी तक कुछ उत्कृष्ट कार्य कर के समाज में एक अलग ही सकारात्मक एवं प्रेरणादायक के रूप में पहचान बनाई हैं‌। उनके प्रयासों को सलाम करने के लिए सम्मानित किया।
विभिन्न क्षेत्रों से आईं समाज की प्रेरणादाई महिलाओं को जिले के डीएम संतोष शर्मा और कप्तान सोमेन्द्र मीना ने आदर एवं सम्मान पूर्वक उन्हें स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिलाओं को सम्मानित करना ही नहीं था बल्कि समाज में महिलाओं की प्रकाष्ठा और उनके प्रयासों की सराहना करने एक सुनहरा अवसर था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.