
आईए जाने कि आज 30 सितम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
30 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया और विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया।
2020 – भारत ने ओडिशा से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
1687 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्ज़ा किया।
2003 – विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।
30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1837 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
1934 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
1900 – एम. सी. छागला – प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
30 सितंबर को हुए निधन
2017 – यूसुफ़ शेख – भारतीय प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
2009 – राव वीरेन्द्र सिंह – हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1955 – जेम्स डीन- हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता।
2001 – माधवराव सिंधिया – प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
1943 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1994 – सुमित्रा कुमारी सिन्हा – भारतीय कवियित्री एवं लेखिका।
#BREAKING pic.twitter.com/FtVyrYCRMK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2025


