महराजगंज: जिलाधिकारी ने रामजानकी मंदिर में किया दुर्गा पूजन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज:

महराजगंज: जनपद में नवरात्रि पर्व के अवसर पर, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने कोतवाली के निकट स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद में  नवरात्रि पर्व के अवसर पर, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने कोतवाली के निकट स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया।

पूजन के उपरांत, जिलाधिकारी महोदय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति के आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, स्वच्छता एवं बिजली व्यवस्था पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान, जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि नवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.