बलरामपुर: सदर विधायक पलटूराम ने चलाया जनसंपर्क अभियान, GST कटौती के फायदे बताए

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में सदर विधायक पलटूराम ने सोमवार को शहर में जीएसटी में हाल ही में की गई कटौती के लाभों के बारे में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में सदर विधायक पलटूराम ने सोमवार को शहर में जीएसटी में हाल ही में की गई कटौती के लाभों के बारे में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस राहत की जानकारी दी।विधायक पलटूराम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से कई आवश्यक वस्तुओं और कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाया गया है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बलरामपुर निवासी किसान हरिश्चंद्र यादव को इस कटौती का सीधा लाभ मिला। जीएसटी घटने से उनके नए ट्रैक्टर की कीमत ₹9,15,000 से घटकर ₹8,51,000 हो गई।

विधायक पलटूराम और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने किसान हरिश्चंद्र यादव को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और बधाई दी। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से किसानों और आम जनता को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जीएसटी कटौती के फायदों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर एचडीबी बैंक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.