महराजगंज:रामहर्ष इंटर कॉलेज में नव दुर्गा स्तुति और मनमोहक झाँकी का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में नवरात्र के उपलक्ष्य में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल में स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में नवरात्र के उपलक्ष्य में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय में नव दुर्गा स्तुति के साथ पूजा-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 और 7 के छात्र/छात्राओं ने मनमोहक झाँकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

पूजा और आरती से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक-समन्वयक गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, उप प्रधानाचार्य महेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित सभी अध्यापकों ने किया। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चन करने के बाद माँ दुर्गा की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने बताया दशहरे का महत्व

कार्यक्रम के अंत में, कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में दशहरे पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देवी दुर्गा ने नौ रात्रि और दस दिन के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी।यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है, इसीलिए इस दशमी तिथि को ‘विजयादशमी’ (दशहरा) के नाम से जाना जाता है।

दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक 

यह मान्यता है कि इस दिन जो भी नया कार्य (जैसे शस्त्र-पूजा, अक्षर लेखन का आरंभ, नया उद्योग आरंभ) शुरू किया जाता है, उसमें निश्चित रूप से विजय मिलती है।

इस अवसर पर हरेंद्र शर्मा, ब्यास विश्वकर्मा, आनंद द्विवेदी, बृजेश पाण्डेय, संजय शर्मा, शंभू यादव, त्रिपुरारी विश्वकर्मा, शैलेन्द्र पटेल, शरदेंदु उपाध्याय, विनोद यादव आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.