महराजगंज:घर में पंखा लगाते समय करंट लगने से महिला की दुखद मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव गेडहवा बैरा टोला में आज सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव गेडहवा बैरा टोला में आज सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। घर में बिजली का पंखा लगाते समय 45 वर्षीय अमरावती देवी की करंट लगने से मौत हो गई।

पंखा लगाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती देवी अपने घर के बिजली के बोर्ड में पंखा लगा रही थीं, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जाँच के बाद अमरावती देवी को मृत घोषित कर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.