चंदौली
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक एक चलते ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे चालक सहित सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे हादसे का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऑटो सड़क पर जा रहा है और कुछ ही सेकंड में एक विशाल सूखा पेड़ उस पर भरभराकर गिर पड़ता है। पेड़ के गिरते ही ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो जाता है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पेड़ को हटाने का काम भी जारी है। यह घटना एक बार फिर सड़क किनारे खड़े सूखे और पुराने पेड़ों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2025













