महराजगंज

महराजगंज जनपद के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को ठूठीबारी कस्बे में पहुंची।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को ठूठीबारी कस्बे में पहुंची। यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा कस्बा ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 25 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित इस चार दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता तथा ‘सीमा सुरक्षा–राष्ट्र रक्षा’ के प्रति जागरूकता पैदा करना है। स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को देश की संस्कृति, धर्म और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर कृष्णमोहन गुप्त, नीरज सोनी, राजू मद्धेशिया, अजय शंकर सिंह उर्फ लाली सिंह, नवरत्न निगम, कृष्णा मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद गुप्त सहित विहिप, बजरंग दल और संघ के दर्जनों पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












