महराजगंज

महराजगंज नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश और महराजगंज जनपद में लगातार हो रहे जलभराव ने सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति को अति संवेदनशील बना दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश और महराजगंज जनपद में लगातार हो रहे जलभराव ने सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति को अति संवेदनशील बना दिया है। नेपाल से आ रहे भारी जलप्रवाह के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। शनिवार दोपहर वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 3,00,400 क्यूसेक तथा नेपाल के देवघाट से 4,40,400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
नेपाल से आ रहे पानी और मूसलाधार बारिश के दोहरे दबाव के चलते सोहागीबरवा, शिकारपुर और भोथहां गांवों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है, जबकि रोहुआ नाला उफान पर है। निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आवागमन में भारी दुश्वारियां आ रही हैं। यदि पानी का बढ़ाव यूं ही जारी रहा तो कई अन्य ग्रामीण बस्तियां भी जलमग्न हो सकती हैं।
प्रशासनिक स्तर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखने, जलस्तर का पल-पल का अपडेट लेने और राहत-बचाव दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से गहरे पानी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












