महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-निचलौल मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-निचलौल मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विशाल पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग बाइक व साइकिलों को कंधे पर उठाकर खेतों के रास्ते रास्ता तय करते दिखे।

दुर्घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद तक वन विभाग या लोक निर्माण विभाग की टीम के न पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं पहल की। लोगों ने खुद ही पेड़ की डालियों को काटकर रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द जेसीबी मंगाकर पेड़ हटवाने और मार्ग बहाल कराने की मांग की है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












