सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को तिलगड़िया गांव के पास तेज आंधी के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे डुमरियागंज-बेवा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ उखड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। तिलगड़िया के समीप मुख्य मार्ग बंद हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत क्रेन व वन विभाग की टीम भेजकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने और रास्ता बहाल कराने की मांग की है।
वहीं, आंधी और बारिश का सबसे बुरा असर विद्युत व्यवस्था पर पड़ा है। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार और खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













