सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी के निराला नगर में शनिवार सुबह तेज बारिश और आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी के निराला नगर में शनिवार सुबह तेज बारिश और आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण करीब 100 साल पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक पास स्थित शिव मंदिर पर जा गिरा। इस दुर्घटना में मंदिर भवन को भारी नुकसान पहुंचा है।
पेड़ की चपेट में आने से मंदिर के समीप स्थित एक चाय और एक पान की दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। राहत की बात यह रही कि उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। पीड़ित पान दुकानदार भल्लर के अनुसार, दुकान में रखा कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, बिस्कुट व अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बांसी के क्षेत्राधिकारी (CO) शुभेंदु सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा गिरे हुए पेड़ को हटवाने और क्षति का आकलन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













