बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज चक्रवाती हवाओं के कारण खेतों में पकी खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज चक्रवाती हवाओं के कारण खेतों में पकी खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। एन वक्त पर मौसम के बदले मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। फसल के धराशायी होने से किसानों को पैदावार घटने और बड़े आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।
स्थानीय किसान ओमप्रकाश, मनोज कुमार, संजय कुमार, सतीश पाल, लोकेश कुमार, नेपाल और कौशल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है और इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी। हालांकि, देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गिरी फसल को देखकर किसान काफी मायूस नजर आ रहे हैं, क्योंकि इससे फसल के सड़ने और कटाई में भारी परेशानी आने की आशंका है।
उधर, राजकीय कृषि विभाग के प्रभारी महेश कुमार ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए किसानों को जल प्रबंधन की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में अतिरिक्त पानी जमा न होने दें और जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करें ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मौसम में हवा और बारिश के संयुक्त प्रभाव से धान की फसल गिरने का जोखिम बढ़ जाता है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












