ठूठीबारी: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

मृतक उमेश का फाइल फोटो।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा चटिया टोला नारायणपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा चटिया टोला नारायणपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उमेश साहनीके रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी जीतकुमारी के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसारबताते चले की उमेश साहनी और उनकी पत्नी जीतकुमारी के बीच आए दिन विवाद होता था। बताया जा रहा है कि इन विवादों से तंग आकर उमेश ने नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना और पुलिस कार्रवाई

जब स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उमेश और जीतकुमारी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहता था। उमेश की आत्महत्या के बाद से परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है और पत्नी जीतकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज नवनीत नागर ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और जांच-पड़ताल जारी है। वहीं, ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक परिवार की तरफ से तहरीर मिल गई है और खुदकुशी के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।परिवार के सदस्य इस घटना के बाद सदमे में हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.