लखनऊ
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के संशोधन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के संशोधन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत, 14 अगस्त से 29 सितंबर 2025 के बीच घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित ड्राफ्ट तैयार करने का काम किया जाएगा।
मुख्य तिथियां और प्रक्रिया
18 जुलाई से 13 अगस्त 2025
ग्राम पंचायत के आंशिक भाग का किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल होने की स्थिति में ग्राम पंचायत की समाप्ति और मतदाता सूची के प्रिंट का कार्य।
बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण और स्टेशनरी वितरण।
14 अगस्त से 22 सितंबर 2025
मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि।
23 सितंबर से 29 सितंबर 2025
ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच।
30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025
मतदाता सूची में बदलाव के लिए तैयार हस्तलिखित पांडुलिपियों का सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा होना।
7 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025
ड्राफ्ट की कंप्यूटर से पांडुलिपि तैयार करने का काम।
25 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
मतदान केंद्र व स्थलों को क्रम देना, वार्डों की मैपिंग आदि का काम पूरा करना।
5 दिसंबर 2025
अनंतिम मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।
6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025
अनंतिम मतदाता सूची का मुआयना।
दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसमें 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के दावे एवं आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी।
13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025
दावों और आपत्तियों का निस्तारण।
20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025
निस्तारण के बाद ड्राफ्ट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा होंगे।
24 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
मूल सूची में नए नाम शामिल किए जाएंगे।
9 जनवरी से 14 जनवरी 2026
मतदाता केंद्रों व मतदाता सूची को क्रम देना, वार्डों की मैपिंग आदि का काम।
15 जनवरी 2026
जनसामान्य के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
इस पूरे पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ ही 18 जुलाई से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। pic.twitter.com/AB8k4KHhxu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2025


















