महराजगंज: माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की करंट लगने से दुखद मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

महराजगंज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की शुक्रवार रात विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) से दुखद मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की शुक्रवार रात विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) से दुखद मृत्यु हो गई।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की शुक्रवार रात विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) से दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से जिले के शिक्षक और कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना फरेंदा के वार्ड नंबर 15 बरदहिया बाजार स्थित उनके आवास पर हुई। उमा रमन सिंह रात लगभग 8:30 बजे अपने घर में हैंडपंप के पास लगे मोटर को चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

उनके गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल उनके पास पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बिलख उठे।फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि उमा रमन सिंह की मृत्यु विद्युत स्पर्शाघात से हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.