महराजगंज: एक युवती से छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच मारपीट विवाद के सभी आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सभा जमुईकला में हुए विवाद के सभी वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सभा जमुईकला में हुए विवाद के सभी वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।आपको बता दें कि कल, 3 जुलाई को, जमुईकला गांव में एक युवती से छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच मारपीट और झगड़ा हो गया था। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद वे मौके से फरार हो गए थे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ठूठीबारी कोतवाली के उपनिरीक्षक अनुराग प्रकाश पाण्डेय और उनकी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल रामजनम यादव, कांस्टेबल अंशुम यादव और कांस्टेबल निलेश पाण्डेय शामिल थे,

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

ईमरान पुत्र इसरायल (उम्र 20 वर्ष) – निवासी जमुईकला, ठूठीबारी, महराजगंज ,अरमान पुत्र इसरायल (उम्र 20 वर्ष) – निवासी जमुईकला, ठूठीबारी, महराजगंज,सलमान पुत्र शरीफ (उम्र 30 वर्ष) – निवासी जमुईकला, ठूठीबारी, महराजगंज,इम्तियाज पुत्र शरीफ (उम्र 23 वर्ष) – निवासी जमुईकला, ठूठीबारी, महराजगंज

पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए सभी वांछितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

 

Voice Of New 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.