महराजगंज:घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म,नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात गुरुवार रात को हुई, जब गांव के ही पास रहने वाले एक युवक ने बालिका के कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया।

घटना से सहमी बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों को जब इस घटना का पता चला तो वे सदमे में आ गए। किशोरी की मां ने तत्काल पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जल्द कार्रवाई की है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.