महराजगंज
महराजगंज जनपद में कांग्रेस पार्टी की 60 सदस्यीय जिला कमेटी ने आज 3 जुलाई को एक समारोह में शपथ ली।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में कांग्रेस पार्टी की 60 सदस्यीय जिला कमेटी ने आज 3 जुलाई को एक समारोह में शपथ ली। इस कमेटी का गठन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, और राष्ट्रीय सचिव प्रभारी सत्यनारायण पटेल की संस्तुति पर हुआ है।
शपथ ग्रहण समारोह में देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा और जनपद के कोऑर्डिनेटर जयदीप तिवारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे, जिनमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, कुमार सिंह झिनकू, फिल्म अध्यक्ष जयप्रकाश लाल और किसान कांग्रेस के नेता प्रमुख थे।
मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया, साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी सदस्यों से पार्टी संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने 2027 में गठबंधन सरकार बनाने और 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।ये देखना होगा की मेहनत कितना रंग लती है। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने इस दौरान एकजुट होकर काम करने की शपथ ली।
#news #voiceofnews24 pic.twitter.com/ympXXPptvp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2025






















