हापुड़ :दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंदा,हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

हापुड़

हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। मृतकों में एक युवक और चार बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद रात करीब 10:30 बजे वापस लौट रहे थे। पड़ाव के पास अचानक उनकी बाइक एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भीषण हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। मृतकों में पिता और दो बेटियां भी शामिल हैं।

हापुड़ के मोहल्ला रफीकनगर निवासी राजमिस्त्री दानिश (36) अपनी दो बेटियों माहिरा (6), समायरा (5) के अलावा भाई सरताज के बेटे समर (8) और दोस्त रफीकनगर निवासी वकील के बेटे माहिम (8) को लेकर गुलावठी के गांव मिठ्ठेपुर गए थे। वहां पांचों ने बाग में स्थित स्विमिंगपूल में स्नान किया। इसके बाद रात साढ़े दस बजे के करीब बाइक में चारों बच्चों को बैठाकर दानिश वापस गांव आ रहे थे। हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास एक रांग साइड से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों को जब इस हादसे की खबर मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24