महराजगंज
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र शिकारपुर कस्बे से सटे दरौली माइनर के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से गहने लूट लिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र शिकारपुर कस्बे से सटे दरौली माइनर के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से गहने लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
कैसे हुई वारदात?
यह वारदात बुधवार रात करीब पौने आठ बजे हुई। शिकारपुर गांव निवासी फूलमती अपने पति बहादुर के लिए खाना लेकर कस्बे की एक गुमटी की दुकान पर जा रही थीं। दरौली माइनर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार पाँच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बातचीत में उलझाकर लूटे जेवरात
बदमाशों ने पहले फूलमती को बातों में उलझाया और फिर अचानक झपट्टा मारकर उनके जेवरात लूटने लगे। जब फूलमती ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनसे धक्का-मुक्की की, जिससे उनकी हथेली और सीने पर चोटें आईं। बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली, नाक की कील और पैरों की पाजेब छीनकर फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और शिकारपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि महिला पर चाकू से हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन छीना-झपटी में उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महराजगंज:सागौन की अबैध लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी ,वन विभाग ने जब्त की लकड़ीhttps://t.co/CA38Fcrmpo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 2, 2025






















