मेरठ
मेरठ जनपद में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर CBI ने छापेमारी की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर CBI ने छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी की एक टीम ने डॉ. सरोजिनी के इस मेडिकल कॉलेज में सघन तलाशी अभियान चलाया।
इसके साथ ही, सीबीआई की टीम डॉ. सरोजिनी के बेगमबाग स्थित आवास पर भी छापेमारी करने पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, टीम डॉ. सरोजिनी और उनके कुछ करीबी डॉक्टरों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।
फिलहाल, सीबीआई ने इस छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। छापेमारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस कार्रवाई से मेरठ के राजनीतिक और चिकित्सा गलियारों में हड़कंप मच गया है।
मेरठ की बेटी तान्या शर्मा ने रचा इतिहास ,वायुसेना में पायलट बनने वाली शीर्ष 10 में शामिल पूरे जनपद का किया नाम रोशनhttps://t.co/JI4JUo62pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2025





















