महराजगंज: ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का शुभारंभ: हर घर दस्तक देकर सफाई का संदेश

महराजगंज

महराजगंजजनपद के नगर पालिका परिषद में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंजजनपद के नगर पालिका परिषद में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसका लक्ष्य संचारी रोगों के प्रसार को रोकना और जन जागरूकता बढ़ाना है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार से हुई, जहां से ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत जनजागरूकता और सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद एक पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें नगर के नागरिकों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के पहले दिन, अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मच्छरों और बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। साथ ही, डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.