सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने पर परिषदीय विद्यालयों के खुलने के साथ ही, सिद्धार्थनगर के DM डॉ. राजा गणपति आर. ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने पर परिषदीय विद्यालयों के खुलने के साथ ही, सिद्धार्थनगर के DM डॉ. राजा गणपति आर. ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। DM डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड उसका बाजार के प्राथमिक विद्यालय नंदाडीह का दौरा किया और स्कूल के पहले दिन बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
DM डॉ. राजा गणपति आर. ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और सरकार बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने DM का आभार व्यक्त किया।
यह पहल बच्चों को स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से की गई थी।
रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित कार बिजली के ट्रांसफॉर्मर और खंभे से जा टकराई। pic.twitter.com/dQLCxF4k5m
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2025


















