लखनऊ
राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित नक्खास इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित नक्खास इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और उनकी नाबालिग बेटी शामिल हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर से तीनों के शव बरामद हुए हैं। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या की वजह बैंक लोन और उससे जुड़ी आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शोभित रस्तोगी की राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान थी, और ऐसा प्रतीत होता है कि व्यापार में घाटा और कर्ज का बोझ ही इस हृदय विदारक कदम का कारण बना। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सिद्धार्थनगर:ओवरहेड टैंक ढलाई के दौरान दर्दनाक हादसा मजदूर के पेट में घुसा सरियाhttps://t.co/IH5wdSzszp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2025























